हनुमानगढ़। मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी हनुमानगढ़ (राज.) के नेतृत्व में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के उपरांत जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष मक्कासर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव को ज्ञापन सौंपकर त्वरित हस्तक्षेप की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर का आरोप है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रही मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (ैप्त्) प्रक्रिया में नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि दिनांक 12 दिसंबर 2025 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है तथा दावे-आपत्तियों की अवधि 15 जनवरी 2026 तक निर्धारित है। निर्वाचन आयोग के इलेक्ट्रोरल मैन्युअल 2023 के प्रावधानों के अनुसार बल्क में आवेदन स्वीकार नहीं किए जा सकते, प्रत्येक मतदाता केवल एक ही दावा या आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए-2 प्रतिदिन अधिकतम 10 आवेदन ही जमा कर सकते हैं।

पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी का आरोप है कि इन स्पष्ट नियमों के बावजूद एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं द्वारा एसडीएम कार्यालय में एक ही दिन में सैकड़ों से लेकर हजारों की संख्या में फॉर्म-6 व फॉर्म-7 बल्क में जमा कराए गए, जिनमें कई आवेदनों के साथ आवश्यक विवरण, मोबाइल नंबर, साक्ष्य एवं अंडरटेकिंग संलग्न नहीं थे। यह न केवल निर्वाचन आयोग के निर्देशों का उल्लंघन है, बल्कि मतदाता सूची की शुचिता और पारदर्शिता पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करता है। कांग्रेस अध्यक्ष मनीष मक्कासर ने कहा कि लोकतंत्र की नींव मतदाता सूची की शुद्धता पर टिकी होती है। यदि नियमों के विपरीत बल्क में आवेदन स्वीकार किए जाते हैं तो यह जनमत के साथ खिलवाड़ होगा। उन्होंने मांग की कि नियम विरुद्ध जमा किए गए सभी फॉर्म-6, 7 एवं 8 पर किसी भी प्रकार का संज्ञान न लिया जाए और इन आवेदनों की संकलित सूची नियमानुसार कांग्रेस पार्टी को उपलब्ध करवाई जाए। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि नियमों का उल्लंघन कर बल्क में आवेदन प्रस्तुत करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी अनियमितताओं की पुनरावृत्ति न हो। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा और निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के समर्थन में नारेबाजी की।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी, पीसीसी सदस्य भुपेन्द्र चौधरी, रामेश्वर चांवरिया, संगठन महामंत्री गुरमीत सिंह चन्दड़ा, उपाध्यक्ष करणी सिंह राठौड़, महामंत्री गुरदीप सिंह चहल, मनोज सैनी, राज चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी जयराम ढुकिया, सचिव सुखपाल सिंह, हरी सैनी, मांगीलाल, मनमोहन सोनी, सुलोचना बावरी, आरिफ खान, महावीर सहारण, विजय गोंद, बृजलाल मीणा, सुधी गोदारा, हरनेक सिंह, अजय ढील, लीलूराम भादरा, रोशन डील, दयाराम जाखड़, अनिल खिचड़, यश चिलाना, आमिर खान, विजय टाक, विनोद गुरूसर, बद्रीप्रसाद सिराव, भानीराम बगडिया, रणवीर नायक, गुरप्रीत सिंह, गुरलाल मान, श्यामलाल सिहाग, चेतराम खिचड़, मदनलाल रैगर, गोविन्द रैगर, राजेन्द्र कुमार, पवन सिहमार, सुनील ढाका, बलवंत राम, इन्द्र बिश्नोई, श्योपत सिंह, मलकीत सिंह, मनोज छिम्पा, जयकिशन, ओम सोनी, सतपाल, चन्द्रभान, कृष्ण शर्मा, सिमरदीप सिंधू, राजेश कस्वां, लेखाराम नायक, सुखदीप सिंह, गोरा सिंह, ईशाक चायनाण, भवर खान, संदीप धालीपाल, विजय भाटी, योगेश चौहान, संदीप खिलेरी, सावित्री बावरी, छगनलाल जांगिड़, अनमोल सिंह, सुरेन्द्र जिनागल व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
