गोलूवाला। गोलूवाला में जिला पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना के आगमन पर वृक्षमित्र एवं मानव सेवा संस्थान के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर संस्थान की ओर से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उन्हें पौधे और पक्षियों के लिए घोंसले भेंट किए गए। संस्थान के सदस्यों ने बताया कि उनका उद्देश्य समाज में पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देना है। एसपी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे सामाजिक प्रयास अत्यंत प्रेरणादायक हैं। उन्होंने संस्थान के कार्यों की प्रशंसा करते हुए समाज को इससे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
