हनुमानगढ़। गांव लीलावाली में रविवार को कांग्रेस पार्टी के ‘संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनीष मक्कासर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों को टालना लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है। चुनाव समय पर करवाना लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है, लेकिन वर्तमान सरकार इसे कमजोर करने का कार्य कर रही है। मक्कासर ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। चुनावों को टालना लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है, जिसे कांग्रेस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस सड़कों से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। कांग्रेस नेता मनदीप मान ने कहा कि यह समय चुप बैठने का नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने का है। कार्यकर्ताओं को संगठित होकर हर स्तर पर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। एआईसीसी सदस्य विरेन्द्र सिंह सिद्धू ने कहा कि संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने का एक जन आंदोलन है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना बेहद जरूरी है। हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा, तभी इस अभियान को सफल बनाया जा सकेगा। कार्यक्रम में गुरप्रीत मान, रामचन्द्र चौधरी, सुरेंद्र मारवाल, अनूप चौधरी, यश चिलाना, जयराम ढुकिया, विजय गोंद, कृष्ण स्वामी, विनोद गुरुसर, विजय शर्मा, गुरलाल मान, वीरेंद्र गांधी, दिग्विजय गोदारा, तरसेम सिंह, रमनदीप कौर, प्यारा सिंह, सहदेव कबीर, हरविन्द्र खोसा, रिंकू सिद्धू, विनोद कुमार, संदीप कंग, बंता सिंह, सुनील धारणिया, डॉ. विजेन्द्र सिंह, रूपिन्द्र सिंह, जितेन्द्र लोहरा, गगन बराड़, बलराज सिंह, चरणजीत सिंह, जसवंत खीचड़, गुरतेज सिंह, कुलदीप शर्मा, कृष्ण बिश्नोई, रमी बराड़, मनदीप मान, अमनदीप मान, संदीप मान मौजूद थे।
