ऐलनाबाद। सी.आर.डी.ए.वी.गर्ल्स कॉलेज और सी.आर.डी.ए.वी.गर्ल्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो-दिवसीय खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर सी.आर.डी.ए.वी.गर्ल्स कॉलेज से आरज़ू व ममता व एजुकेशन कॉलेज की छात्रा अनिता को ‘बेस्ट एथलीट’ के खिताब से नवाजा गया। सी.आर.डी.ए.वी.गर्ल्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भूषण मोंगा और सी.आर.डी.ए.वी.गर्ल्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ. रणजीत सिंह के कुशल दिशा-निर्देशों में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का सफल संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर गुरप्रीत कौर सोनाली और पल्लवी द्वारा किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार बंसल राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से व उनके साथ अधायापक संदीप उपस्थित रहे।इस अवसर पर चेयरमैन ईश कुमार मेहता, गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष जगदीश मेहता, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर करुण मेहता, सी.आर.डी.ए.वी. स्कूल के प्रिंसिपल कमल मेहता और मैनेजमेंट सदस्य डॉली मेहता विशेष रूप से उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. भूषण मोंगा और डॉ. रणजीत सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शरीर को तंदुरुस्त रखते हैं, बल्कि मानसिक मजबूती और अनुशासन भी सिखाते हैं। एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. करुण मेहता ने भी खेल स्पर्धाओं के महत्व को साझा करते हुए कहा कि खेल भावना छात्राओं में नेतृत्व क्षमता और टीम वर्क की भावना विकसित करती है, जो भविष्य में सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। 100 मीटर दौड़ में गर्ल्स कॉलेज से आरज़ू प्रथम, मनरीत द्वितीय व मनीषा तृतीय रहीं, जबकि एजुकेशन कॉलेज से अनिता प्रथम, सुषमा द्वितीय और इमारती तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में ममता प्रथम, मनीषा द्वितीय व रेनू तृतीय रहीं, वहीं 400 मीटर दौड़ में ममता प्रथम, निशा द्वितीय व पूनम तृतीय स्थान पर रहीं। रिले रेस में गर्ल्स कॉलेज से आरज़ू, पायल, रितिका व रेणुका की टीम ने और एजुकेशन कॉलेज से अनिता, सुषमा, प्रिया व अनिशा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

थ्री-लेग रेस में अनु व चंचल की जोड़ी प्रथम, रेनू व तमन्ना द्वितीय और पारस व श्वेता तृतीय रहीं, जबकि एजुकेशन कॉलेज से अनिता व सुषमा प्रथम, प्रिया व अनिकक्षा द्वितीय और इमारती व कविता की जोड़ी तृतीय स्थान पर रही। अन्य स्पर्धाओं में सैक रेस में रेनू प्रथम मंजू द्वितीय रहीं व रेनू तृतीय स्थान पर रहीं। हैमर थ्रो में अर्शदीप प्रथम, रेनू द्वितीय व नवदीप तृतीय स्थान पर रहीं। शॉटपुट में रेनू प्रथम, नवदीप द्वितीय व ममता तृतीय रहीं, जबकि डिस्कस थ्रो में नवदीप प्रथम व अर्शदीप द्वितीय स्थान पर रहीं। जैवलिन थ्रो में आरज़ू प्रथम, प्रियंका द्वितीय व प्रियंका तृतीय रहीं। जंपिंग इवेंट्स में मनरीत ने हाई जंप में प्रथम स्थान पाया, वहीं लॉन्ग जंप में ममता प्रथम, मंजू द्वितीय व अर्शदीप तृतीय रहीं और एजुकेशन कॉलेज से अनिता प्रथम व इमारती द्वितीय स्थान पर रहीं। टीम गेम्स में कबड्डी में प्रियंका, ममता, आरज़ू व रमन की टीम विजेता रही। खो-खो में ममता, मंजू, आरज़ू, मनीषा, नीतू, सपना, काजल, रेणुका, पायल, स्नेहा, प्रिया व सुनीता की टीम ने प्रथम स्थान पाया।हर्डल रेस (बाधा दौड़) में मनीषा ने प्रथम और कमलदीप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शतरंज में सोनम प्रथम व कुसुम द्वितीय रहीं। बैडमिंटन में गर्ल्स कॉलेज से मनरीत प्रथम, आरज़ू द्वितीय व चेतना तृतीय रहीं, वहीं एजुकेशन कॉलेज से सुषमा प्रथम, इमारती द्वितीय व अनिता तृतीय स्थान पर रहीं। टग ऑफ वॉर (रसाकशी) के कड़े मुकाबले में कोमल, परनीत, ममता, आरज़ू, नवदीप, अर्शप्रीत, निशा, मनीषा, रेनूका, एकता, नीतू, चंचल, प्रियंका, संजू और मंजू की टीम विजेता रही। क्रिकेट में टीम रेनू विजेता रही।इस स्पोर्ट्स मीट में अध्यापक बंसीलाल व कृपाल सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।मंच संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर अर्जून सिंह ,दीपशिखा मेहता अनंत कथूरिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर इंदु बाला कवलजीत कौर प्रभजोत कौर , शैफी सरदाना,किरनदीप कौर,सिमरन कौर ,जैस्मिन कौर ,महक , रितु, देवजोत, पूजा, चारु,आराधना मेहता, शालू मेहता ,दीपिका, सपना, कुसुम, पूनम रेनू, जितेंद्र ,करण, दिलप्रीत व अन्य स्टाफ सदस्य का विशेष सहयोग रहा।समापन पर सभी विजेताओं को सम्मानित किया।
