हनुमानगढ़। टिब्बी तहसील के गांव मिर्जावाली मेर में आजाद समाज पार्टी की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और ग्रामीण स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। बैठक के दौरान आदराम नायक को आजाद समाज पार्टी का टिब्बी ब्लॉक महासचिव नियुक्त किया गया, जबकि देसराज बाजीगर को मिर्जावाली मेर ग्रामीण अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह नियुक्तियां आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रेवन्तराम पंवार की ओर से की गईं। इस अवसर पर नव नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की नीतियों एवं विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गांे की आवाज को बुलंद करने का संकल्प लिया। बैठक में राजाराम मेघवाल, आशाराम नायक, जगपाल सिंह, कालूराम नायक, कालाराम तथा नरेश सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
