हनुमानगढ़। टाउन के वार्ड 35, सिकलीगर मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक साहिब में रविवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता गुरुद्वारा शहीद बाबा सुखासिंह शहीद बाबा महताब सिंह के मुख्य सेवादार बाबा जग्गा सिंह एवं गुरुद्वारा गुरु नानकसर प्रेमनगर के प्रधान गुरबूटा सिंह बराड़ ने की। बैठक में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक साहिब, सिकलीगर मोहल्ला की नई गुरुद्वारा कमेटी का एक वर्ष के कार्यकाल के लिए सर्वसम्मति से गठन किया गया। वार्ड की साध-संगत ने बलकरण सिंह ढिल्लों को गुरुद्वारा का प्रधान तथा राजेंद्र सिंह को सभापति मनोनीत किया। संगत की सहमति से गठित कार्यकारिणी में उपसभापति जोगा सिंह, कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, सह-कोषाध्यक्ष गुरदास सिंह, उपप्रधान सुखदेव सिंह व प्रेम कुमार, सचिव अमर सिंह तथा सहसचिव मंदर सिंह व सूरज सिंह चुने गए। लंगर प्रबंधक रेशम सिंह, सुभाष सिंह, सिकंदर सिंह, सुनील अग्रवाल, गुरदास सिंह, मनजीत सिंह को बनाया गया। इस मौके पर बाबा जग्गा सिंह ने साध-संगत को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को एकजुट होकर गुरुद्वारा श्री गुरु नानक साहिब के विकास के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने गुरुद्वारा के पूर्ण निर्माण, गुरुओं के प्रकाश पर्वांे को भव्य रूप से मनाने तथा आने वाली पीढ़ी को गुरु इतिहास से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। साथ ही उन्होंने युवाओं को नशों से दूर रखकर गुरु ग्रंथ साहिब से जोड़ने का संदेश भी दिया।
