ऐलनाबाद। एल.जी.एम. मेमोरियल स्कूल ऐलनाबाद में सोमवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की अध्यापिका संतोष रानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। समारोह के दौरान विद्यालय में शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के चेयरमैन नीलकांत गगनेजा ने बताया कि एल.जी.एम. मेमोरियल स्कूल पिछले करीब 30 वर्षों से क्षेत्र के बच्चों को कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार देना भी है। इस अवसर पर विद्यालय के मुख्य शिक्षक दक्ष गगनेजा, डॉ. अक्ष कांत सहित शिक्षक सुमित अरोड़ा, सुमन जैन, परिणा रानी, कंचन रानी, कैलाश रानी और अंकिता रानी भी मौजूद रहे।
संवाददाता- रमेश भार्गव
