हनुमानगढ़। सदर थाना क्षेत्र के गांव पक्काभादवां से एक व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सदर थाना में गुमशुदगी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, पक्काभादवां के वार्ड नंबर पांच का निवासी 40 वर्षीय रमेश कुमार पारीक पुत्र इन्द्राज 20 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे घर से अपने काम पर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन उसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की और रिश्तेदारी सहित संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इसके बाद मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई, जिसके आधार पर पुलिस भी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को उक्त व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष या नजदीकी थाने में सूचना दें। साथ ही परिजनों से संपर्क कर भी जानकारी साझा की जा सकती है।
