ऐलनाबाद। जिले के गांव खारिया में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षा मंत्री चौधरी बंसी लाल की 20वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी सुरेन्द्र सिंह मेमोरियल क्लब के प्रधान भरत लाल मेहता तथा युवा नेता व पूर्व कोऑपरेटिव पैक्स के वाइस चेयरमैन ने की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने स्व. चौधरी बंसीलाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनकी स्मृति को नमन किया। इस अवसर पर भरत लाल मेहता ने स्व. बंसीलाल के जीवन और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने हरियाणा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया और प्रदेश को नई दिशा दी।

युवा को ऑपरेटिव सोसायटी पैक्स के वाइस चेयरमैन गौरव मेहता ने कहा कि चौधरी बंसीलाल को जनता कभी नहीं भूल सकती। उन्होंने समाज के हर वर्ग के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू कीं। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब का सपना था कि हर किसान तक पानी पहुंचे और प्रदेश का किसान समृद्ध बने। उन्होंने बताया कि आज उनकी पुत्रवधू किरण चौधरी तथा उनकी पोती और हरियाणा सरकार की कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी उनके अधूरे सपनों को साकार करने के लिए प्रदेशभर में कार्य कर रही हैं। इस मौके पर ओमप्रकाश मेहता, गौरव मेहता, नरेश कुमार चावला, सतीश चावला, बलदेव चावला, ओमप्रकाश सिहमार (पूर्व पंचायत सदस्य), सतपाल, रवि मेहता, साहिल चावला, चुन्नीलाल पूनिया, राजा सोनी, अनिल मेहता, जीत वाल्मीकि, जकाउद्दीन खान सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
संवाददाता- रमेश भार्गव
