चारणवासी। सरकार द्वारा स्वीकृत खिनानियां वितरिका के तहत चक 12 केएनएन में खाले के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया गया। इस अवसर पर पंडित महावीर शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर ठेकेदार महेंद्र पूनियां व ओमप्रकाश खालिया के हाथों शिलान्यास करवाया। कार्यवाहक एईएन रणवीर देहडू ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 1.5 करोड़ रुपए की लागत से 39 मुरब्बा लंबे खाले का निर्माण किया जाएगा। इस निर्माण से खाले के बार-बार टूटने की समस्या समाप्त होगी, जिससे पानी की बर्बादी और सीपेज पर रोक लगेगी तथा किसानों के खेतों तक पर्याप्त पानी पहुंच सकेगा। ठेकेदार ओमप्रकाश खालिया ने आश्वस्त किया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा। स्थानीय किसानों ने इस परियोजना को क्षेत्र के कृषि विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। खेतों में बेहतर सिंचाई व्यवस्था होने से कृषि उत्पादन में वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है। इस मौके पर रणजीत, सागर महिया, प्रहलाद, महेंद्र खलेरी, गिरधारी, जमादार मुख्तार सिंह, रामेश्वर, रामकरण सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
संवाददाता-जयलाल वर्मा
