हनुमानगढ़। गोरबंद चंग पार्टी, चोतिना कुआं द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली पर्व को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में पार्टी सदस्यों की बैठक महावीर लैब पर आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम को पहले से अधिक आकर्षक बनाने पर सहमति बनी। बैठक में तय किया गया कि होली महोत्सव 26 फरवरी से शुरू होकर 2 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान पारंपरिक रस्सियों की ताल पर सुंदर-सुंदर होली की धमाल प्रस्तुत की जाएगी, जिससे क्षेत्र में उत्सवी माहौल बनेगा। कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 8:30 बजे से रात्रि 11 बजे तक आयोजित होगा। बैठक में जगदीश शिराव, सुंदरलाल बंसल, राजेश पारीक, राजेन्द्र सोनी, कैलाश सोनी, द्वारपाल, मुकेश भार्गव, संजय सैन, आनंद जोशी, दिनेश स्वामी, ओम स्वामी, एडवोकेट मदन पारिक तथा लालचंद मुंडेवाला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर होली के उल्लास में सहभागी बनने की अपील की।
