हनुमानगढ़। तलवाड़ा झील थाना क्षेत्र में दो बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। गम्भीर चोटें लगने के चलते चिकित्सकों ने पुत्र को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस संबंध में तलवाड़ा झील पुलिस थाना में बुलेट बाइक चालक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार तेजवीर सिंह (28) पुत्र बाजसिंह सिकलीगर निवासी वार्ड दस, गांव तलवाड़ा झील ने रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि वह व उसका लड़का रौनक सिंह 25 दिसम्बर को दोपहर लगभग 2 बजे रेलवे स्टेशन पर अपने रिश्तेदार को छोड़ने के लिए बाइक पर जा रहे थे। रास्ते में रॉयल ऑनफिल्ड कम्पनी की बुलेट बाइक पर सवार मनप्रीत सिंह पुत्र गुरचरण सिंह जटसिख निवासी वार्ड 19, तलवाड़ा झील मिला। मनप्रीत सिंह ने अपनी बुलेट बाइक को गफलत व लापरवाही से चलाकर उसकी बाइक में टक्कर मारी। इससे वह व उसका लड़का रौनक सिंह सड़क पर गिर गए। दोनों के गम्भीर चोटें लगी। गम्भीर चोटें लगने के कारण उसे व उसके लड़के रौनक सिंह को हनुमानगढ़ के बेनीवाल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। रौनक सिंह के गम्भीर चोटें लगने के कारण उसे एआरईएस हॉस्पिटल श्रीगंगानगर में रेफर कर दिया जहां पर उसके पुत्र रौनक सिंह का उपचार चल रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर बुलेट बाइक चालक मनप्रीत सिंह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान एएसआई लालचंद के सुपुर्द किया।
