हनुमानगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त मीडिया प्रभारी विजय भाट के मंगलवार को पहली बार हनुमानगढ़ आगमन पर सर्वभाट राव ऑल इंडिया फाउंडेशन जिला इकाई की ओर से उनका स्वागत किया गया। समाज के लोगों और संगठन के पदाधिकारियों ने साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर तथा मुंह मीठा कराकर उनका अभिनंदन किया। गौरतलब है कि सर्वभाट राव ऑल इंडिया फाउंडेशन जिला इकाई के उपाध्यक्ष विजय भाट को हाल ही में जिला कांग्रेस कमेटी का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद उनके प्रथम हनुमानगढ़ आगमन पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामप्रताप उर्फ प्रकाश नाथ एवं जिलाध्यक्ष विजय भाट के नेतृत्व में समाज के लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने विजय भाट को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन और समाज के हितों को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। इस मौके पर रामस्वरूप भाटी, राकेश कुमार, योगेश चौहान, सुनील टाक, दीपक राव, राजेश कुमार, नरसिंह सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
