हनुमानगढ़। राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा टाउन की द्वितीय पाक्षिक बैठक जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश माहेश्वरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आरजीएचएस योजना में सुधार के लिए प्रांतीय कार्यालय की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश माहेश्वरी ने पेंशनरों की मुख्यमंत्री के साथ हुई वार्ता का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने पेंशनरों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है। बैठक के दौरान मनीराम लकेशर, जगदीश सिद्धप, सुबे सिंह, गोविंद राम शर्मा मुंडा एवं नोप सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया। सभी का तिलक लगाकर, मंत्रोच्चारण के साथ कलावा बांधकर, माल्यार्पण किया गया तथा उपहार स्वरूप रुपये सहित एक-एक पर्स भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दीपेंद्र कांत जोशी ने गीत तथा महेश सुथार ने गजल प्रस्तुत कर पेंशनरों का मनोरंजन किया। बैठक में अखिलेश कौशिक, हरिश्चंद्र महला, सुरेंद्र शर्मा, रमेश कौशिक, किशन कुमार, मोहनलाल वर्मा, हनुमान राम बिश्नोई, सुरेश शेखावत, विजय प्रताप सिंह, जयराम सेवकानी, विजयलक्ष्मी, शिवनारायण, मुन्नाराम, जगदीश शर्मा, श्याम बाबू त्रिपाठी, मोहनलाल गोदारा, सीताराम कायथ, रमेश जैन, जगदीश चंद्र शर्मा, अजीत शेखावत, राजाराम मूंड, मोहम्मद इसाक खान, सुरेश गुप्ता, सुरेंद्र गांधी, रामलुभाया तिन्ना, प्रेमचंद जोईया सहित कई पेंशनर मौजूद रहे।
