हनुमानगढ़। भीम आर्मी भारत एकता मिशन, राजस्थान इकाई की ओर से जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। संगठन के जिलाध्यक्ष आलोक बिबान द्वारा 27 जून 2026 को जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार सामाजिक विचारधारा को मजबूत करने और संगठन को विस्तार देने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की गई हैं। जारी सूची के अनुसार मनोहर लाल गोलूवाला को उपाध्यक्ष, सतपाल जोगपाल को महासचिव, हरिबाल, ओमप्रकाश गोधा एवं शैलेंद्र बशीर को सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं राजेन्द्र फतेहगढ़ और विक्रम ढाल को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पवन सिंहमार व मनीष बौद्ध को मीडिया प्रभारी, पवन सेवदा को विधि सलाहकार तथा रूप सिंह एवं विनोद सांसी को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। नियुक्ति पत्र में बताया गया है कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और मान्यवर कांशीराम के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय के उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए संगठनात्मक विस्तार किया जा रहा है।
