हनुमानगढ़। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में रुक्मणी देवी सुखराम साहू चैरिटेबल ट्रस्ट को जिले के विभिन्न राजकीय बालिका विद्यालयों में बालिका शौचालयों के निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए “शिक्षा भूषण” सम्मान से सम्मानित किया गया। ट्रस्ट ने हनुमानगढ़ जिले के विभिन्न राजकीय बालिका विद्यालयों में छात्राओं की सुविधा एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए बालिका शौचालयों का निर्माण करवाया, जिसके लिए शिक्षा विभाग ने ट्रस्ट के सामाजिक एवं शैक्षिक योगदान को सराहते हुए यह सम्मान प्रदान किया। ट्रस्ट की ओर से प्रेम साहू ने यह “शिक्षा भूषण पुरस्कार” प्राप्त किया। यह सम्मान प्रेमचंद बैरवा तथा मदन दिलावर के करकमलों से प्रदान किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इसे समाज सेवा और बालिका शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के प्रति सम्मान बताते हुए भविष्य में भी शिक्षा एवं सामाजिक विकास के लिए निरंतर योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।
