हनुमानगढ़। कुरैशी महासभा यूथ विंग की प्रथम बैठक नोहर में जिलाध्यक्ष नदीम भाटी एवं मौलाना सिकंदर अली कुरैशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समाजहित में संगठित प्रयासों पर जोर दिया गया। बैठक में नोहर तहसील स्तरीय कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष के रूप में असलम कुरैशी को नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद पर इमामुद्दीन खोखर, खालिद भाटी एवं अनवर थीम को जिम्मेदारी सौंपी गई। कोषाध्यक्ष मौलाना सिकंदर अली कुरैशी को तथा सचिव पद पर आमिर सैयद, असलम बड़गुजर एवं इश्हाक मोहम्मद को नियुक्त किया गया। वहीं मीडिया प्रभारी के रूप में मोहम्मद अशफाक सैयद को मनोनीत किया गया। बैठक में खुशी मोहम्मद भाटी, मोहम्मद मुस्ताक सैयद, अमजद अली खोखर, अब्बास बड़गुजर, महमूद कुरैशी, फारूक भाटी, जाकिर भाटी, मन्नू खोखर, लतीफ थीम, शौकत बड़गुजर, ताहिर भाटी, आरिफ, तालीम, शेर खान खोखर, शाहरुख खोखर, इस्लाम खोखर, सलीम भाटी, आबिद सैयद, आसिफ सैयद, इलियास बड़गुजर, लाल मोहम्मद खोखर, आमीन खोखर, सत्तार बड़गुजर, अयूब खोखर, सोहिल भाटी, कैफ सैयद, साहिल बड़गुजर, फैसल भाटी, श्यान बड़गुजर, अनवर बड़गुजर एवं मुस्ताक बड़गुजर सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

