ऐलनाबाद। सी.आर.डी.ए.वी गर्ल्स कॉलेज और सी.आर.डी.ए.वी गर्ल्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा 2026 का भव्य आयोजन किया गया। यह खेलकूद प्रतियोगिता प्राचार्य डॉ. भूषण मोंगा और एजुकेशन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रणजीत सिंह के कुशल दिशा-निर्देशों में असिस्टेंट प्रोफेसर गुरप्रीत कौर व सोनाली द्वारा आयोजित की गई ।इस खेलकूद प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का जमकर प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि कोच (डेमोंस्ट्रेटर पोस्ट) प्रवीण कुमार पैरालंपिक खिलाड़ी ज्ञान सिंह व भगत सिंह स्कूल, संतनगर के प्राचार्य नवप्रीत सिंह उपस्थित रहे।

इस अवसर पर चेयरमैन ईश कुमार मेहता गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष जगदीश मेहता, , एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर करुण मेहता सी.आर.डी.ए.वी स्कूल प्राचार्य कमल मेहता और मैनेजमेंट सदस्य डॉली मेहता उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ छात्राओं द्वारा किए गए भव्य मार्च पास्ट से हुआ, जिसके बाद मुख्य अतिथियों ने खेल मशाल जलाकर प्रतियोगिता की औपचारिक घोषणा की। प्रभावी.मंच संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर दीपशिखा मेहता,अनंत कथूरिया व अर्जून सिंह द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर हैमर थ्रो, जेवलिन थ्रो और डिस्कस थ्रो। थ्री-लेग रेस और सैक रेस (बोरा दौड़)कबड्डी, क्रिकेट और बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई।प्राचार्य डॉ. भूषण मोंगा और डॉ. रणजीत सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि इससे अनुशासन और टीम भावना का भी विकास होता है।

इस स्पोर्ट्स मीट में अध्यापक बंसीलाल व कृपाल सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर इंदु बाला कवलजीत कौर प्रभजोत कौर , शैफी सरदाना,सिमरन कौर ,जैस्मिन,महक , रितु, देवजोत, पूजा, चारु,आराधना मेहता, शालू मेहता ,दीपिका, सपना, कुसुम, पूनम जितेंद्र ,करण, दिलप्रीत व अन्य स्टाफ सदस्य का विशेष सहयोग रहा।
