संगरिया। भारत विकास परिषद शाखा संगरिया की ओर से शहर में प्रवेश करने वाले आगंतुकों के स्वागत और परिषद के सेवा, संस्कार एवं सामाजिक सरोकारों का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से डबवाली रोड और हनुमानगढ़ रोड पर स्वागत बोर्ड लगाए गए हैं। इन दोनों स्वागत बोर्डांे का लोकार्पण शाखा अध्यक्ष धर्मंेद्र अरोड़ा के नेतृत्व में किया गया। दोनों स्थानों पर परिषद सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वागत बोर्डांे का विधिवत लोकार्पण हुआ। इस मौके पर प्रांतीय महासचिव डॉ. संजय जिंदल, शाखा सचिव राजेंद्र सैन, शाखा संयोजक सेवा अमित बाघला, परविंद्र सिंह, प्रदीप सिंगला, राजकुमार अग्रवाल, मनोज कत्याल सहित परिषद के अनेक सदस्य मौजूद रहे।
