
हनुमानगढ़। टाउन स्थित टाइम्स पब्लिक स्कूल में सोमवार को एजुकेशनल सोसाइटी की ओर से नववर्ष 2026 के आगमन से पूर्व वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए स्कूल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में सोसाइटी चेयरमैन डॉ. सागर मल लड्ढा ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला। डायरेक्टर गोपाल किशन लड्ढा ने कहा कि छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव ला सकते हैं। डायरेक्टर कपिल लड्ढा ने कहा कि प्रकृति संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसमें युवाओं की भूमिका अहम है। कार्यक्रम में प्रिंसिपल नेहा शर्मा, कृषि अध्यापक बृजलाल कांटीवाल सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। इस आयोजन के माध्यम से समाज को हरित व सुरक्षित भविष्य का संदेश दिया गया।
