ऐलनाबाद। जिला की दो पुलिस टीमों ने अलग-अलग जगहों से दो युवकों को काबू कर उनके कब्जा से हजारों रुपए की 12 ग्राम 66 मिलीग्राम हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि नारकोटिक्स सेल की एक पुलिस टीम ने गश्त के दौरान कुत्ताबढ़ क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान गांव की तरफ से एक नौजवान युवक आता हुआ दिखाई दिय़ा। उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर आरोपी बंत्ता सिंह उर्फ रोशन पुत्र दलबीर सिंह निवासी गांव कुत्ताबढ़ जिला सिरसा को गिरफ्तार कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 6 ग्राम 49 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। वहीं एक अन्य घटना मे एबीवीटी स्टाफ सिरसा की एक अन्य पुलिस टीम गश्त के दौरान पंजुआना मोड़ नेशनल हाईवे एनएच-9 पर मौजूद थी।

इस दौरान गांव की तरफ से एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया। उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुङकर भागने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर आरोपी रितेश उर्फ रिशु पुत्र सतीश कुमार निवासी गांव पंजुआना को गिरफ्तार कर नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 6 ग्राम 17 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए दोनों युवकों के खिलाफ संबंधित थानों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर जांच संबंधित थानों को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए दोनों युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
