हनुमानगढ़। श्री काजला धाम सुन्दरकाण्ड मित्र मंडल की ओर से टाउन में सतीपुरा बाइपास स्थित जीएम रिसोर्ट में 22 अगस्त को नवम् श्री सुन्दरकाण्ड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। आयोजन श्री काजला धाम के गुरु महाराज अंजनी कुमार जोशी के सानिध्य में होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम के दौरान बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा और अखंड ज्योति प्रज्वलित की जाएगी। आयोजन के तहत 22 अगस्त को शाम 4.15 बजे श्री बालाजी महाराज का चोला बदला जाएगा। इसके बाद शाम 5.15 बजे श्री सुन्दरकाण्ड पाठ एवं भजन संध्या का शुभारंभ होगा। श्रद्धालु इस दौरान सुन्दरकाण्ड पाठ के साथ भजनों का आनंद लेंगे। कार्यक्रम में शाम 7.15 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद रात्रि 9.15 बजे आरती एवं भोग का कार्यक्रम होगा। आयोजन के समापन पर रात्रि 10.15 बजे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। मंडल की ओर से श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्री बालाजी महाराज के दर्शन करने और सुन्दरकाण्ड पाठ एवं भजन संध्या में शामिल होने का आह्वान किया गया है।
