हनुमानगढ़। सदर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए 3.64 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है। पुलिस के अनुसार सदर थाना के एसआई हरबंशलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने गश्त के दौरान हिस्ट्रीशीटर शाकर हुसैन खां (40) पुत्र मोहम्मद अब्बास जोइया निवासी वार्ड 10, गांव जण्डावाली के कब्जे से 3 ग्राम 64 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की। आरोपी शाकर हुसैन खां को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। प्रकरण का अनुसंधान थाना प्रभारी राकेश सांखला कर रहे हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई हरबंशलाल, कांस्टेबल महेन्द्र कुमार, महमूद अली, सरजीत सिंह व महावीर शामिल रहे। इस कार्रवाई में कांस्टेबल महेन्द्र कुमार व महमूद अली की विशेष भूमिका रही।
