ऐलनाबाद। पुलिस अधीक्षक दीपक के निर्देशानुसार अवैध रूप से शराब बेचने वालों व खुर्दा संचालकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सदर थाना पुलिस ने 36 बोतल अवैध देशी शराब सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेन्द्र कुमार ने बताया कि सदर थाना की एक पुलिस टीम गांव खाजाखेड़ा क्षेत्र में गश्त व चेकिंग पर मौजूद थी। इसी दौरान सामने से एक व्यक्ति हाथ में प्लास्टिक का कट्टा लिए हुए आता दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखकर वह अचानक मुड़कर वापस जाने का प्रयास करने लगा। संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने उसे रोककर काबू किया और नियमानुसार प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कट्टे से 36 बोतल अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी की पहचान राहुल पुत्र संजय कुमार निवासी गौशाला मोहल्ला, सिरसा के रूप में की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अवैध शराब के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क के बारे में जांच कर रही है।
संवाददाता- रमेश भार्गव
