रावतसर। ईद एवं नवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री पवन गोदारा तथा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव रैगर गहनोलियाने रावतसर क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात कर उन्हें ईद और नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं तथा उनकी समस्याओं को भी ध्यानपूर्वक सुना। दौरे के दौरान दोनों नेताओं ने रावतसर, बरमसर और पल्लू सहित आसपास के कई क्षेत्रों में जाकर स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया। साथ ही लोगों की विभिन्न समस्याओं और स्थानीय मुद्दों को भी गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री पवन गोदारा ने कहा कि त्यौहार समाज में आपसी प्रेम और एकता को मजबूत करने का माध्यम होते हैं। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के पर्व हमें मिलजुलकर रहने और समाज में सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष शिव रैगर गहनोलिया ने कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करवाना ही जनप्रतिनिधियों की असली जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। ज्ञात रहे कि दोनों युवा नेता राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाते हैं और प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। दौरे के दौरान स्थानीय कार्यकर्ता और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
