नोहर। राजस्थान सरकार में श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के चेयरमैन रामगोपाल सुथार का सोमवार को नोहर में जांगिड़-सुथार समाज की ओर से विभिन्न सामाजिक अभिनंदन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वागत किया गया। कस्बे में सबसे पहले जिला शिक्षा अधिकारी मनोज आर्य के निवास पर जल वितरण समिति अध्यक्ष जुगलाल जांगिड़ की अध्यक्षता में नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें समाज के पदाधिकारियों ने साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर तथा माल्यार्पण कर सुथार का सम्मान किया। इस अवसर पर रामगोपाल सुथार ने कहा कि राजस्थान सरकार प्रत्येक कामगार के कौशल विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कामगारों को प्रशिक्षण और आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है, ताकि वे अपने हुनर को निखारकर आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम में निवर्तमान जिला लोकपाल विनोद जांगिड़ ने कहा कि जांगिड़-सुथार समाज स्वाभिमानी समाज है और भगवान विश्वकर्मा के वंशजों ने हमेशा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस मौके पर गोगामेड़ी समाज समिति अध्यक्ष भादरराम सुथार, कृषि उपज मंडी समिति के निवर्तमान अध्यक्ष बलवीर सुथार, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दाताराम जांगिड़, पूर्व पार्षद पवन सुथार, समाज समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश सुथार, पूर्व तहसील अध्यक्ष शिवनारायण सुथार, संजीवनी हॉस्पिटल के राजेश सुथार, डॉ. श्रवण सुथार, युवा प्रकोष्ठ के विनोद सुथार, रामकुमार जांगिड़, दलीप खंडेलवाल, रामचंद्र जांगिड़, पार्षद भरत सुथार, युवा व्यवसायी सतवीर सुथार, रामजीलाल सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में जिला शिक्षा अधिकारी मनोज आर्य ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
संवाददाता- संतोष कंकर
