टिब्बी। कस्बे के गायत्री मंदिर में समाज सेवक समिति राजस्थान की चतुर्थ कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मांगीलाल छीम्पा, ताराचंद बुक्कन तथा प्रिंसिपल अजमेर सिंह उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में संरक्षक डॉ. राकेश सहारण, संस्थापक युवराज सिंह सलेमगढ़ एवं पूर्व अध्यक्ष जरनैल सिंह ने शिरकत की। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से अजय सिंह राजपूत को समिति का अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही बुधराम बशीर को उपाध्यक्ष, डॉ. सुनील को सचिव, डॉ. रमेश सालोकि को सहसचिव, अमित कुमार को महासचिव तथा गौरव को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी विस्तार के तहत केसूराम पन्नू को मंत्री, श्रवण कुमार को महामंत्री, राकेश कुमार को संगठन मंत्री, सतपाल वर्मा को मीडिया प्रभारी तथा वेद प्रकाश को सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक के अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर सुनील घोटीया मेहरवाला, बाबूलाल घोटीया, पूर्व अध्यक्ष कुलदीप चाहर, दिनेश खालडिया, बलराम, मांगीलाल, परीक्षित सहारण, प्रदीप खाती, साहिल, अभिषेक और रॉबिन सहित समिति के अनेक सदस्य मौजूद रहे। उपस्थित सदस्यों ने नई टीम के नेतृत्व में जनकल्याणकारी कार्यों को और गति देने का विश्वास व्यक्त किया।
संवाददाता- प्रभु राम
