– दीनदयाल चौक पर मीठे दूध व ठंडे पानी की सेवा
हनुमानगढ़। भीषण गर्मी और उमस के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को हनुमानगढ़ टाउन स्थित दीनदयाल चौक पर समाजसेवी हितेश मोदी के नेतृत्व में जनसहयोग से मीठे दूध और शीतल पेयजल की सेवा का आयोजन किया गया। सेवा शिविर में राहगीरों, वाहन चालकों और आसपास के लोगों को मीठा दूध एवं ठंडा पानी वितरित किया गया। आयोजकों ने कहा कि गर्मी के मौसम में प्यासे राहगीरों को शीतल पेय उपलब्ध कराना मानव सेवा का श्रेष्ठ कार्य है। इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में परोपकार और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। सेवा शिविर के दौरान अजय, सूरज, नरेंद्र, ओमप्रकाश, रामबाबू सहित अन्य सहयोगियों ने व्यवस्थाओं का जिम्मा संभालते हुए सेवा कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई। उपस्थित लोगों ने इस जनसेवा की सराहना करते हुए इसे गर्मी के मौसम में जरूरतमंदों के लिए राहतभरी पहल बताया।
