ऐलनाबाद। बीती 11 फरवरी 2026 को गांव पंजुआना में रात्रि के समय अज्ञात युवकों द्वारा गुरुद्वारा में घुसकर दान पात्र चोरी करने के मामले में बडागुढ़ा थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बड़ागुढ़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि गुरूदवारा सिंह सभा पंजुआना के प्रधान नरपाल सिंह ने बताया कि रोजमर्रा के अनुसार ग्रंथी हिम्मत सिंह पाठ कर देर सायं गुरुद्वारा साहिब के मुख्य गेट को ताला लगाकर घर चले गए थे । रात्रि करीब 1:45 बजे अज्ञात युवकों ने गुरुद्वारा साहिब की खिड़की पर लगी जाली तोड़कर अंदर दाखिल हुए और वहां रखा दान पात्र उठा ले गए,दान पात्र में करीब 20 हजार रुपये नकदी थी । शिकायत के आधार पर बड़ागुढा थाना में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई थी । जांच के दौरान बडागुढा थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल पुत्र संतलाल व देवेंद्र उर्फ विशाल पुत्र चंद्रभान निवासियान गांव पंजुआना,जिला सिरसा को बस स्टैंड पंजुआना से गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार किए गए आरोपियों की निशानदेही पर दानपात्र बरामद कर लिया गया है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तरा किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है ।
