पीलीबंगा। पीलीबंगा थाना क्षेत्र के गांव पंडितांवाली में पत्नी से मनमुटाव के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीलीबंगा पुलिस थाना में इस संबंध में मर्ग दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार देवीलाल (46) पुत्र फूलाराम मेघवाल निवासी वार्ड नम्बर 10, गांव पंडितांवाली ने रिपोर्ट दी कि उसके छोटे भाई विनोद कुमार (38) निवासी चक 37 एनडीआर, पंडितांवाली का रविवार को अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया था। बताया गया कि इसी बात से आहत होकर विनोद कुमार ने रविवार दोपहर करीब दो बजे फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच एएसआई संजय कुमार कर रहे हैं।
