टिब्बी। डुंगर राम मेघवाल, आईपीएस गांव सुरेवाला पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। गांव में उनके आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और पारंपरिक तरीके से उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विजय सिंह, मदन सिंह, पूनम चंद पंवार, डॉक्टर श्री राम, जोरा सिंह, तारा सिंह तथा गांव के सरपंच सुरजाराम सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उनका स्वागत किया। ग्रामीणों ने पुष्पमालाओं से सम्मान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्वागत समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि डुंगर राम मेघवाल ने कड़ी मेहनत और लगन से आईपीएस बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है, जिससे युवाओं को प्रेरणा मिल रही है। कार्यक्रम के दौरान गांव के लोगों में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। अंत में सभी ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
