हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ जंक्शन के सुरेशिया में शनिवार को आजाद समाज पार्टी की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पार्टी की हनुमानगढ़ नगर कमेटी का गठन किया गया। नगर कमेटी की नियुक्तियां आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रेवन्त राम पंवार ने की। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर एवं मान्यवर कांशीराम के मिशन को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की विचारधारा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। इस अवसर पर वकील विकास झौरड़, सुभाष मेघवाल, संतोष पूनिया, गरीब दास, पूर्ण जी, शांति देवी, सुमन, ईशा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
