हनुमानगढ़। राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा हनुमानगढ़ टाउन की पाक्षिक बैठक बुधवार को पेंशनर भवन में अध्यक्ष ओमप्रकाश माहेश्वरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) की अव्यवस्थाओं पर गहरी नाराजगी जताते हुए पेंशनरों ने व्यवस्था में शीघ्र सुधार की मांग की। साथ ही संगठन में शामिल हुए नए सदस्यों का सम्मान किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि आरजीएचएस योजना की स्थिति में अब तक कोई अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि फार्मा स्टोरों पर केवल कुछ जानकार लोगों को ही दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं, जबकि अधिकांश पेंशनरों को आवश्यक दवाएं प्राप्त करने के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से इस व्यवस्था में तत्काल सुधार करने की मांग की, ताकि सभी पात्र पेंशनरों को बिना किसी परेशानी के दवाएं उपलब्ध हो सकें। बैठक के दौरान संतलाल छिंपा एवं सागरमल शर्मा को राजस्थान पेंशनर समाज की सदस्यता प्रदान की गई। इस मौके पर सुरेंद्र गांधी एवं कद्दूराम मित्तल का जन्मदिन भी मनाया गया। बैठक में पेंशनर भवन के सामने सड़क का स्तर नीचा होने से बरसात के मौसम में होने वाले जलभराव पर भी चिंता व्यक्त की गई। सदस्यों ने बताया कि पानी भरने से पेंशनरों को भवन तक आने-जाने में भारी कठिनाई होती है। इस समस्या के समाधान के लिए नगर परिषद आयुक्त को पत्र भेजकर सड़क का स्तर ऊंचा करवाने तथा शहरी सेवा शिविर के माध्यम से शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की गई। बैठक में अखिलेश कौशिक, मोहनलाल वर्मा, हरिश्चंद्र महला, रमेश कौशिक, सुरेश शेखावत, जगदीश चंद्र खैरवा, हरदीप सिंह, बलविंद्र सिंह, हरनेक सिंह, जगदीश शर्मा, हनुमानराम बिश्नोई, अजीत शेखावत, सुबे सिंह, जयराम सेवकानी, बलदेव राय कुक्कड़, मोहम्मद इशाक खान, सुरेश गुप्ता, राधेश्याम गोरा, रमेश चंद्र शर्मा, राजेंद्र बंसल, प्रेमचंद जोइया, मनीराम बिस्सू, राजाराम मूंड, रविदत्त शर्मा, जगदीश चंद्र शर्मा, बाबूलाल गहलोत मौजूद रहे।
