संगरिया। स्थानीय के.आर. कॉन्वेंट स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता विकसित करना रहा। प्रार्थना सभा के दौरान छात्रा विद्या व ज्योति ने अपने प्रभावशाली वक्तव्य में कहा कि पृथ्वी केवल एक ग्रह नहीं, बल्कि हमारा घर है। उन्होंने विद्यार्थियों से पृथ्वी को स्वच्छ व हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि पेड़ों की कटाई, बढ़ता प्रदूषण और कचरा पृथ्वी के अस्तित्व के लिए खतरा बनते जा रहे हैं, ऐसे में पुनर्चक्रण और पर्यावरण संरक्षण बेहद जरूरी है। अध्यापिका सोनू अरोड़ा के निर्देशन में छात्राओं जन्नत, काव्या व मानवी ने पोस्टर के माध्यम से स्वच्छ और हरित पर्यावरण का संदेश दिया। निदेशक अमन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आर्ट एंड क्राफ्ट शिक्षक शोभित त्यागी व शीनु द्वारा कक्षा 6 व 7 के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मनरित कौर, डेलिशा पारिक, प्रतिज्ञा, यशनूर व भव्यान्श ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के अंत में सचिव राजेश गोदारा ने विद्यार्थियों को प्लास्टिक के उपयोग से बचने और अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
