– कोहला-किशनपुरा फार्म क्षेत्र में विचरण करने वाले गौवंश की सेवा के लिए 15 हजार रुपये का सहयोग प्राप्त
हनुमानगढ़। भीषण गर्मी के मौसम में कोहला-किशनपुरा फार्म क्षेत्र में विचरण करने वाले गौवंश के लिए पानी के टैंकर एवं हरे चारे की व्यवस्था हेतु भटनेर पर्यावरण विरासत संरक्षण एवं गौ सेवा समिति, हनुमानगढ़ टाउन को विभिन्न भामाशाहों द्वारा आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। समिति के अनुसार गौवंश के लिए चलाए जा रहे सेवा कार्य में श्री प्रदीप ढींगड़ा ठेकेदार ने 5,000 रुपये, एडवोकेट जगदीश गुप्ता (हाल नोएडा) ने 3,000 रुपये, श्री प्रेम मंगवाना ने 3,000 रुपये, मंगवाना मोटर्स ने 3,000 रुपये तथा सत्यवीर ने 1,000 रुपये का सहयोग प्रदान किया। इन सभी सहयोगकर्ताओं के माध्यम से कुल 15,000 रुपये की राशि समिति को प्राप्त हुई, जिसका उपयोग क्षेत्र में खुले में विचरण कर रहे गौवंश के लिए पानी के टैंकर और हरे चारे की व्यवस्था में किया जाएगा। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि भीषण गर्मी में गौवंश के लिए पेयजल और चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे समय में समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा किया जा रहा सहयोग सराहनीय है और इससे सेवा कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। भटनेर पर्यावरण विरासत संरक्षण एवं गौ सेवा समिति ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए समाज के अन्य लोगों से भी गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सहभागी बनने का आह्वान किया।
