ऐलनाबाद। जिला की बङागुढा थाना पुलिस ने गांव सुखचैन क्षेत्र में स्थित एक घर से लोहे का सामान चोरी की वारदात को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बङागुढा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि गांव सुखचैन निवासी राजसिंह पुत्र अजमेर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 फरवरी 2026 की रात्रि को कुछ अज्ञात युवकों द्वारा घर में घुसकर गाडर,जंगले,लोहे का सरिया वगैरा चोरी करके ले गए थे। उन्होने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर पर बङागुढा थाना में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के आधार पर बङागुढा थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मनजीत सिंह पुत्र अत्मा राम निवासी गांव सुखचैन को गिरफ्तार कर लिया । थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ मे आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा सामान बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा ।
