– मक्कासर में सार्वजनिक स्थानों पर हुआ पौधारोपण अभियान, पौधों की सुरक्षा के लिए बनाए सुरक्षा घेरे; सेवादारों ने नियमित देखभाल का लिया संकल्प
हनुमानगढ़। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शुक्रवार को गांव मक्कासर में साध-संगत की ओर से पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने गांव के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाए। अभियान की शुरुआत डेरा सच्चा सौदा की मर्यादानुसार ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ का नारा लगाकर की गई। इसके बाद सेवादारों ने अलग-अलग स्थानों पर पौधारोपण किया। लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए ईंटों से सुरक्षा घेरे भी बनाए गए, ताकि पौधों को नुकसान से बचाया जा सके। सेवादारों ने केवल पौधे लगाने तक ही अभियान को सीमित नहीं रखा, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित सार-संभाल और देखभाल करने का संकल्प भी लिया। गांव के प्रेमी सेवक त्रिलोक सिंह इन्सां ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के जन्मदिन के उपलक्ष्य में साध-संगत की ओर से हर वर्ष बड़े स्तर पर सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण किया जाता है। उन्होंने कहा कि सेवादारों द्वारा लगाए गए पौधों की बाद में भी देखभाल की जाती है, ताकि वे पेड़ बनकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकें। अभियान के दौरान गुलमोहर, नीम, बकेन सहित विभिन्न छायादार प्रजातियों के पौधे लगाए गए। सेवादारों ने लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा की ओर से मानवता भलाई से जुड़े विभिन्न सेवा कार्य किए जाते हैं, जिनमें साध-संगत की ओर से भागीदारी की जाती है। पौधारोपण अभियान में गौरव इन्सां, सुनील बजाज इन्सां, सुरेंद्र इन्सां, अंग्रेज इन्सां, सौरभ इन्सां, संतोख इन्सां, जगदेव इन्सां, रघुवीर इन्सां, मोहन इन्सां, कुलदीप इन्सां, बूटा सिंह इन्सां, मनवीर इन्सां, अर्जुन भाटी इन्सां, राजेंद्र इन्सां, अमरजीत इन्सां, गुरजंट इन्सां, प्रेम इन्सां सहित अनेक सेवादार मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सेवादारों ने लगाए गए पौधों को पेड़ बनने तक उनकी देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।
