जोरावरपुरा। भारत की जनवादी नौजवान सभा (ग्रामीण कमेटी, जोरावरपुरा) की ओर से क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार और युवाओं में फैल रही नशे की प्रवृत्ति के विरोध में लखूवाली चौकी प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने की मांग की। इस अवसर पर तहसील उपाध्यक्ष कामरेड सुरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि नशा समाज और विशेषकर युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। यदि समय रहते इस पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो इसके दुष्परिणाम पूरे समाज को भुगतने पड़ेंगे। उन्होंने प्रशासन से नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान सहदेव गोस्वामी, लालचंद बावरा, हरदीप, सुनील, मुकेश, मनोज पंडित, वीर सिंह, इकबाल खान बावरा, विनोद, देवीलाल, युवराज, विक्रम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की अपील की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में व्यापक जन आंदोलन किया जाएगा।
