नोहर। ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष कृष्ण लाल कासनिया ने रविवार को अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई टीम की घोषणा की कार्यकारिणी में पवन चांडक व राजेन्द्र थिरानी को उपाध्यक्ष, कृष्ण लाल सिंवर को सचिव, जसवंत गोदारा को उपसचिव, जमनाधर चाचाण को कोषाध्यक्ष तथा राजकुमार बचवानी को आय-व्यय निरीक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जुगल किशोर कलानी, जगदीश प्रसाद सरिया, बालकिशन गोल्याण, ओमप्रकाश सुथार, देवकीनंदन लखोटिया, कन्हैया लाल हिसारिया, ओमप्रकाश पूनिया, संजय सिहाग, राकेश बेनीवाल, गोविंद हिसारिया, ललित गोल्याण, साहवराम कड़वासरा, जयकुमार जाखड़, दिनेश मोदी, सुशील खदरिया, लालचंद गोदारा, रोहताश गोदारा व विनोद बेनीवाल को शामिल किया गया है। नव नियुक्त कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए अध्यक्ष कृष्ण लाल कासनिया ने सभी व्यापारियों से मंडी के सर्वांगीण विकास में योगदान देने और टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा।
संवाददाता- संतोष कंकर
