लिखमीसर। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, लिखमीसर की छात्रा पूजा देवी ने 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए आर्ट्स संकाय में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। पूजा देवी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता मांगीलाल, माता नेनु देवी तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन और शिक्षकों के सहयोग से यह सफलता संभव हो पाई। पूजा का सपना आगे चलकर प्रशासनिक अधिकारी बनकर समाज और देश की सेवा करने का है। विद्यालय के शिक्षकों और ग्रामीणों ने पूजा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
