हनुमानगढ़। डॉ. भीमराव अंबेडकर संघ हनुमानगढ़ टाउन द्वारा 22 अप्रैल 2026, रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 14 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे सेंट्रल पार्क से निकलने वाली विशाल महारैली की तैयारियों को अंतिम रूप देना और इसे सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियों का वितरण करना रहा। बैठक में सर्वसम्मति से राकेश मौर्य को रैली प्रभारी तथा सुरेंद्र कुमार कल्याण वाल्मीकि को संयोजक नियुक्त किया गया। रैली की भव्यता बढ़ाने के लिए रथ, डीजे, घोड़ियों व बग्गियों की फूलों से सजावट की जिम्मेदारी तरसेम जी, अनूप बाकोलिया जी और निखिल जी को सौंपी गई। महारैली के सुचारू संचालन हेतु रूट चार्ट तैयार करने और पुलिस एवं यातायात व्यवस्था के समन्वय का दायित्व हेमंत मौर्य और नवीन को दिया गया। वहीं सेंट्रल पार्क में टेंट और पेयजल व्यवस्था की जिम्मेदारी विनोद कुमार कायथ को सौंपी गई। मुख्य अतिथि एवं अधिकारियों के स्वागत के साथ-साथ उनके लिए ठंडे पानी और कोल्ड ड्रिंक की व्यवस्था का दायित्व भी राकेश मौर्य को सौंपा गया। बाहरी क्षेत्रों से आने वाले डीजे व अन्य साधनों का रिकॉर्ड रखने के लिए सीताराम कायथ, संतराम रेगर और कृष्ण लुगरिया को प्रभारी बनाया गया। रैली में शामिल होने वाले सभी लोगों के लिए मिठाई वितरण की व्यवस्था की जिम्मेदारी हेमंत , राकेश और हिमांशु को दी गई है। सभी व्यवस्थाओं की निगरानी संघ के अध्यक्ष इंद्र कुमार निनानिया द्वारा की जाएगी। संघ ने स्पष्ट किया कि इस आयोजन में सभी समाजों के लोगों को शामिल किया गया है और सभी को इस महारैली को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में “हम सब एक हैं” का संदेश देते हुए सामाजिक एकता और सहयोग पर विशेष जोर दिया गया।
