श्रीगंगानगर । राव मनीराम यादव राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय मन्नीवाली की कक्षा 12वीं की छात्राओं ने इस वर्ष भी शानदार परिणाम देकर विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया है। विद्यालय की छात्रा सानिया पुत्री मनोज कुमार यादव ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं रमनदीप ने 88.8 प्रतिशत और महक ने 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय की कुल 20 छात्राओं में से 18 छात्राएं प्रथम श्रेणी तथा 2 छात्राएं द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुई हैं। इससे पहले कक्षा 10वीं के परिणामों में भी छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अच्छे अंक प्राप्त किए थे।

विद्यालय की प्रिंसिपल इंचार्ज शालू अरोड़ा ने इस उपलब्धि पर सभी छात्राओं, विद्यालय स्टाफ और अभिभावकों को बधाई देते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि विद्यालय की होनहार बेटियां शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी जिला और राज्य स्तर पर अपना वर्चस्व स्थापित कर रही हैं। इस अवसर पर भामाशाह विमला देवी, लालचंद यादव, सरपंच सुनीता, सुरेश नायक, अंजू यादव, पूर्व सरपंच चौधरी आत्माराम तरड़, प्रधान रविंद्र तरड़, मित्रसेन जांगू, कृष्ण महेड़ा, दर्शन सिंह मैबर, राजकुमार छापौला, कृष्ण कुमार यादव, कृष्ण लाल भादू, पीटीआई तथा भामाशाह साहब राम कटारिया सहित अन्य गणमान्य लोगों ने विद्यालय स्टाफ और छात्राओं को बधाई दी।
