हनुमानगढ़। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर शनिवार को ग्राम पंचायत डबली बास पेमा के 14 जेआरके-बी के चेना बास स्थित वार्ड नंबर 5 में जसनाथ जी महाराज एवं भोमिया जी महाराज मंदिर हॉल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों, बुजुर्गांे और युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए 100 यूनिट रक्तदान किया। एकत्रित रक्त को मानव सेवा के लिए समर्पित किया गया। रक्तदान शिविर का आयोजन रूधिरा चैरिटेबल ब्लड सेंटर, श्रीगंगानगर के प्रेसिडेंट विशाल छिंपा के सहयोग तथा कृषि उपज मंडी समिति ‘द श्रेणीÓ, डबलीराठान की पूर्व अध्यक्ष चंद्रकला ज्याणी के सानिध्य में किया गया। शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम में मलकोकां, 12 जेआरके, डबली बास पेमा, चेना सहित आसपास के क्षेत्रों से अनेक गणमान्य नागरिक और समाजसेवी मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व सरपंच बीरबल सिंह, डॉ. कुलविंद्र सिंह, कांग्रेस ओबीसी विभाग जिला सचिव सुनील खटोड़, पाल सिंह, अमरजीत सिंह, रामलाल ज्याणी, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सुथार, विजय रणवां, रामकुमार, अमरचंद खटोड़, सुखदेव चौहान, पवन मेहला, श्योनारायण ज्याणी, मनोहर लाल ज्याणी, कुलदीप रणवां, मोहनलाल ज्याणी, भीमसैन बिरट, अजय कुमार, उग्रसेन कस्वां, सुरेश सहारण एवं कमलेश कालवा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। इस मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है। रक्त की एक यूनिट किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने समाज के लोगों, विशेषकर युवाओं से रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।
