
हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल टाउन की ओर से शुक्रवार को वीर बाल दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबजादों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का आयोजन टाउन की नई आबादी, गली नम्बर पांच स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार में किया गया। इस दौरान भाजपा नेता अमित चौधरी, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन बंसल व भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाते हुए क्षेत्र की समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की तथा वीर शहीद चारों साहिबजादों की वीरता और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भाजपा नेता अमित चौधरी ने कहा कि चारों साहिबजादों ने धार्मिक स्वतंत्रता और देश की रक्षा के लिए बहुत कम उम्र में अपने प्राणों का उत्सर्ग कर इतिहास में अमर स्थान प्राप्त किया। वीर बालकों का त्याग देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन बंसल ने कहा कि वीर बाल दिवस देश में हर साल 26 दिसम्बर को मनाया जाता है। यह दिवस सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादों जोरावर सिंह (9) और फतेह सिंह (7) की अद्वितीय वीरता और बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि मुगल शासक वजीर खान के अत्याचारों के सामने दोनों बालक धर्म और सत्य से डिगे नहीं और 1705 में सरहिंद में उन्हें दीवार में जिंदा चिनवा दिया गया। उनका साहस भारतीय इतिहास में अद्वितीय उदाहरण है। कार्यक्रम के अंत में सभी युवाओं ने गुरु गोबिंद सिंह जी एवं उनके परिवार की महान शहादत को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम बंसल, जिला महामंत्री प्रदीप ऐरी, राकेश नागपाल, मण्डल मंत्री विकास डोडा, जिला उपाध्यक्ष ओम सोनी, जिला मंत्री शिमला मेहन्दीरता, प्रेरणा पाहुजा, मंडल मंत्री पूनम कश्यप, बालकिशन थरेजा, गोरा डोडा, अमित भटेजा, सुनील ग्रोवर, दीपक बजाज, जगरूप सिंह, दिनेश शर्मा, दीपक धूड़िया, गोरी गाडी, महेंद्र सिंह शेखावत, मंडल महामंत्री अशोक खिच्ची, राजेश प्रेमजानी, चानणराम चौधरी, मदन पूनिया, प्रशांत सिहाग, संजय सैन, राकेश मेहन्दीरता, राजकुमार, पूर्व पार्षद रमेश पेंटर, प्रवीण गोदारा, अर्जुन कंदोई, श्रवण सैनी, भगवानाराम सैन, बलदेव सिकलीगर, पृथ्वी गोदारा मौजूद रहे।
