हनुमानगढ़। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से आयोजित की जा रही सात दिवसीय श्री मद् भागवत कथा के प्रचार-प्रसार के तहत नगर में संध्या फेरियों का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में जंक्शन के लाला जी बाला जी मंदिर से पहली संध्या फेरी निकाली गई। संध्या फेरी का शुभारंभ विधिवत नारियल फोड़कर प्रभु पूजन के साथ किया गया। इसके पश्चात संस्थान की साध्वी बहनों ने श्री कृष्ण के मधुर भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय एवं कृष्णमय हो गया।


भजनों के साथ संध्या फेरी मंदिर से प्रारंभ होकर आसपास की विभिन्न गलियों में भ्रमण करती हुई श्रद्धालुओं को श्री कृष्ण कथा का संदेश देती हुई पुन: मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। इस मौके पर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के प्रवक्ता स्वामी सुखदेवानंद ने स्थानीय नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने व्यस्त जीवन से समय निकालकर 16 मार्च से 22 मार्च तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक अनाज मंडी, हनुमानगढ़ जंक्शन में आयोजित श्री मद् भागवत कथा में सहभागी बनें।

उन्होंने बताया कि कथा का वाचन साध्वी भाग्यश्री भारती की ओर से किया जाएगा, जिसके माध्यम से श्री कृष्ण के दिव्य उपदेशों से शांत, संतुलित एवं आनंदमय जीवन की प्रेरणा मिलेगी।
