हनुमानगढ़। विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति की प्रदेश अध्यक्ष (संयोजिका) कुसुम थावानी एवं दुर्गा वाहिनी की प्रदेश संयोजिका विनीता के हनुमानगढ़ आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत कार्यक्रम अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की जिला अध्यक्ष तथा महिला बाल कल्याण सेवा समिति की अध्यक्षसुनीता अग्रवाल के निवास स्थान पर आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए सुनीता अग्रवाल ने अतिथियों का पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया। इस अवसर पर आयोजित महिला बैठक में समाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने समाज में बढ़ती कुरीतियों और नैतिक पतन पर चिंता व्यक्त की और इनसे सामूहिक रूप से मुकाबला करने का आह्वान किया। कुसुम थावानी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में भारतीय संस्कृति और परंपराओं पर विभिन्न प्रकार के प्रहार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज में विघटनकारी शक्तियों का प्रभाव बढ़ रहा है, जिन्हें रोकने के लिए जागरूकता और संगठन बेहद आवश्यक है।

उन्होंने अवैध धर्मांतरण, लव जिहाद और अन्य सामाजिक चुनौतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन मुद्दों के प्रति सजग रहकर सामूहिक प्रयास करना समय की आवश्यकता है। दुर्गा वाहिनी की प्रदेश संयोजिका विनीता ने महिलाओं को सामाजिक परिवर्तन की धुरी बताते हुए कहा कि यदि महिलाएं संगठित होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, तो समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने परिवार और समाज में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों को सुदृढ़ करें। बैठक में वक्ताओं ने यह भी कहा कि समाज को भेदभाव रहित और स्वाभिमानी बनाने के लिए सभी वर्गों का एकजुट होना जरूरी है। उन्होंने सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं ने देश और धर्म की रक्षा का संकल्प लिया। उन्होंने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने, संस्कारों को मजबूत करने और एकजुट होकर कार्य करने का वचन दिया। इस अवसर पर शहर की अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, महिला संगठनों की पदाधिकारी एवं स्थानीय महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम ने महिलाओं में नई ऊर्जा और जागरूकता का संचार किया, जिससे समाज में संगठन और संस्कारों की दिशा में एक सकारात्मक संदेश गया।
