हनुमानगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, 4 एसएनएम की छात्रा हर्षदीप कौर ने 12वीं बोर्ड परीक्षा (आर्ट्स) में 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय व परिवार का नाम रोशन किया है। हर्षदीप कौर की इस शानदार सफलता पर विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। हर्षदीप ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पिता जसविंद्र सिंह और माता राजवंत कौर के साथ-साथ अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। हर्षदीप कौर का कहना है कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के सहयोग से यह सफलता संभव हो पाई है। उन्होंने बताया कि उनका सपना भविष्य में शिक्षिका (टीचर) बनकर समाज और देश की सेवा करने का है।विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने हर्षदीप की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
