गोगामेड़ी। पुलिस थाना क्षेत्र में बालक अभिषेक शर्मा की हत्या के मामले को लेकर चल रहे धरने को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ की संघर्ष समिति और मृतक के परिजनों के साथ अहम बैठक हुई। बैठक में पुलिस प्रशासन ने अब तक की गई जांच और प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। जिला पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए 25 अप्रैल 2026 तक हर संभव प्रयास कर घटना का खुलासा करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। पुलिस के इस आश्वासन के बाद संघर्ष समिति, मृतक के परिजन तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने सहमति जताई। बैठक के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 31 मार्च 2026 को प्रस्तावित चक्का जाम कार्यक्रम को स्थगित किया जाएगा और पुलिस थाना गोगामेड़ी के बाहर पिछले कई दिनों से चल रहा लगातार धरना भी समाप्त कर दिया जाएगा। प्रशासन ने भी मामले की निष्पक्ष और तेज जांच का भरोसा दिलाया।
