पल्लू। जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना ने पुलिस थाना पल्लू का दौरा कर थाने की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना स्टाफ के साथ बैठक कर थाना क्षेत्र में घटित होने वाले अपराधों की स्थिति और कानून व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने की हवालात, रिकॉर्ड रूम और स्वागत कक्ष का जायजा लिया तथा व्यवस्थाओं को व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और प्रकरणों की पेंडेंसी कम करने पर विशेष जोर दिया। एसपी मीना ने कहा कि पुलिस थाना पल्लू हाईवे पर स्थित होने के कारण क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतना आवश्यक है। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और गश्त को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस थाना पल्लू के थानाधिकारी सुरेश मील सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा।

