
हनुमानगढ़। जिला कलक्ट्रेट की दीवारों को मरम्मत और देखरेख का इन्तजार है। पिछले कुछ समय से कलक्ट्रेट के मुख्य गेट की हालत खस्ता हो चुकी है। दीवारों का पलस्तर व रंग जगह-जगह से उखड़ चुका है। दीवारों में दरारें आ चुकी हैं। हालांकि नगर परिषद की ओर से शहर भर में सार्वजनिक दीवारों पर रंग-रोगन का कार्य करवाया जा रहा है लेकिन शायद कलक्ट्रेट की दीवारों की तरफ उनका ध्यान नहीं गया। गौरतलब है कि रोजाना सैकड़ों नागरिकों का जिला कलक्ट्रेट परिसर में आना-जाना होता है। जब वे कलक्ट्रेट की दीवारों की यह हालत देखते हैं तो उनके मन में भी यह सवाल उठता है कि आखिर कब जिला कलक्ट्रेट के दिन बहुरेंगे।
